फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   State level scholarship exam preparations started

राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारियां शुरू

Sun, 23 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
State level scholarship exam preparations started
औरैया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा को लेकर गूगल मीट हुई और शिक्षकों को जागरूक किया गया। सभी ब्लाकों से बीईओ, एसआरजी, एआरपी समेत तमाम शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. नरेश चंद्र, सह मनोवैज्ञानिक संध्या शुक्ला व नीरा सिंह ने राज्यस्तरीय परीक्षा 2021-22 एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 के संबंध में जानकारी दी। डॉ. नरेश चंद्र ने बताया कि हर साल केंद्र सरकार की ओर से एक लाख प्रतिभाशाली छात्रों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा आयोजित कर 1000 रुपये प्रति माह के हिसाब से छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को चार साल में कुल 48 हजार रुपये दिए जाते हैं। उत्तर प्रदेश में 15143, कानपुर मंडल में 1084 तथा औरैया जिले में 147 छात्रों को छात्रवृत्ति दी जानी है। जिले में इस छात्रवृत्ति परीक्षा के आंकड़े देखे जाएं तो स्थितियां बहुत अच्छी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने जिले के सभी विकास खंडों में विधिवत प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्यक्रम बनाया है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी बच्चों के आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने, द्वितीय चरण में प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 10 बच्चों का आवेदन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

तृतीय चरण में आवेदित छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस के साथ जिले के सक्रिय शिक्षकों की सहायता से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने कहा कि शिक्षक गंभीरता से आपस में मिलकर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करें। परीक्षा की तिथि जल्द घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed