फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sports

औरैया की रिंकी शाक्य ने मंडलीय दौड़ में चैंपियनशिप जीत गोल्ड पर कब्जा जमाया

Thu, 24 Oct 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sports
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ के श्रीसुंदर सिंह इंटर कालेज में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। औरैया की रिंकी शाक्य ने तीन दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान पाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। दूसरे दिन इटावा जिला के खिलाड़ियों ने अधिक अंक पाकर खेल प्रतियोगिता में बढ़त बना ली जबकि औरैया दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान विद्यालय की छात्रा रिंकी शाक्य ने सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में मंडल में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वह क्षेत्र के शंकरपुर गांव के निवासी प्रदीप शाक्य की पुत्री है। सीनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में रवि इटावा ने, 3000 मीटर दौड़ में सूरजपाल इटावा, गोला फेंक में अर्पित इटावा, त्रिकूद में मो. इमरान फर्रुखाबाद, भाला फेंक में राहुल औरैया, 200 मीटर दौड़ में सत्यम औरैया, डिस्कस थ्रो में अक्षय कुमार कन्नौज, सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ में रिंकी शाक्य औरैया, तीन किलोमीटर वाक में चंचल फर्रुखाबाद, जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में राहुल इटावा, 100 मीटर दौड़ में रवि इटावा, जूनियर बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शौर्या कन्नौज, 3000 मीटर दौड़ में राधा इटावा, 200 मीटर दौड़ में कीर्ति इटावा, गोल फेंक में साक्षी रामगढ़ औरैया, सब जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में ब्रजभान सिंह औरैया, 200 मीटर दौड़ में सुरेंद्र कुमार इटावा, 100 मीटर दौड़ में राजभर इटावा, सब जूनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक में अनामिका शर्मा इटावा, 100 मीटर दौड़ में अर्शिया कानपुर नगर, लंबी कूद में काजल फर्रुखाबाद ने पहले स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इटावा 174 अंक के साथ पहले स्थान पर, औरैया 130 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, कन्नौज 60 अंक पाकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। निर्णायक की भूमिका में उदय प्रताप सिंह जादौन, श्याम गुप्ता, सुरेश चंद्र पाल, फर्रुखाबाद के सत्यम सिंह, प्रवेश शाक्य, रजनीश शिवा, पवन नायक, श्रीकृष्ण, मुकुल यादव, सुरेश सिंह परिहार ने निभाई। संचालन सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने किया। डॉ. डीपी सिंह चौहान, फार्मासिस्ट मंजुला सचान, सुनील मिश्रा अंजनेय सहाय अवस्थी, देवेंद्र कुमार रजक, गुलाब सिंह, जगदीश सिंह यादव, मोहित यादव, होशियार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह यादव, अशोक सिंह चंदेल, देशराज रावत, राजेश राजपूत, अखिलेश शाक्य, गौरव यादव, रजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed