{"_id":"5db09c668ebc3e015966609a","slug":"sports-auraiya-news-knp5216571189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेवर को हराकर अजीतमल ने जीती खो-खो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर को हराकर अजीतमल ने जीती खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। जनता महाविद्यालय में बुधवार को अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता (पुरुष) आयोजित की गई। फाइनल मुकाबला जनता महाविद्यालय अजीतमल व जनता कालेज बकेवर के मध्य हुआ। इसमें जनता महाविद्यालय अजीतमल ने एक पारी और तीन अंक से जीत हासिल कर विजय प्राप्त की।
मुख्य अतिथि सदर विधायक रमेश दिवाकर, पूर्व मंत्री भोला सिंह और प्रबंध समिति के मंत्री सुनील कुमार दुबे व प्राचार्य उपेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रबंध समिति के मंत्री सुनील दुबे ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिंह्न देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के सदस्य प्रो. श्रीप्रकाश यादव, प्रो.पंकज द्विवेदी, योगेश दीक्षित, राम बहादुर यादव आदि ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया।
इस मौके पर सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को मौका मिलता है। इन प्रतियोगिताओं में शामिल होकर खिलाड़ी शहर व जिले का नाम रोशन करते हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहला मैच शिवपाल सिंह महाविद्यालय जसवंतनगर और बीएसएसडी कालेज कानपुर के बीच खेला गया, जिसमें शिवपाल सिंह महाविद्यालय ने पांच अंकों के साथ मैच जीता।
विज्ञापन
पहला सेमी फाइनल तिलक महाविद्यालय औरैया व जनता महाविद्यालय अजीतमल के मध्य खेला गया। इसमें जनता महाविद्यालय 28 अंकों के साथ विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल जनता कालेज बकेवर और शिवपाल सिंह महाविद्यालय जसवंतनगर के मध्य खेला गया। इसमें जनता कालेज बकेवर चार अंकों के साथ विजयी रहा। फाइनल मुकाबला जनता महाविद्यालय अजीतमल व जनता कालेज बकेवर के मध्य खेला गया। इसमें जनता महाविद्यालय ने एक पारी और तीन अंक से विजय प्राप्त की। निर्णायक की भूमिका में प्रो. सीपी त्रिपाठी, रेफरी इंद्रपाल गुर्जर, मनीष मिश्रा, विवेक दुबे, लाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, अविनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।