{"_id":"68d2d7177bfd69246608b37e","slug":"special-express-stopped-due-to-non-closure-of-gate-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132002-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फाटक बंद न होने से खड़ी रही स्पेशल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फाटक बंद न होने से खड़ी रही स्पेशल एक्सप्रेस
Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23 एयूआरपी 18 अछल्दा क्रॉसिंग पर लगा जाम। संवाद
बिधूना। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर को आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस करीब छह मिनट तक आउटर पर खड़ी। यह ट्रेन कानपुर से इटावा की तरफ जा रही थी। फाटक बंद न होने से वहां पर जाम लग गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मंगलवार दोपहर तीन बजकर 55 मिनट पर गेट बंद हुआ। लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा, फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 4 बजकर 25 मिनट पर गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। जाम के चलते पैदल निकल रहे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 4ः35 बजे फाटक बंद कराकर आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस को रवाना किया। (संवाद)