फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Special buses will run from today on Holi, will provide relief

Auraiya News: होली को लेकर आज से चलेंगी विशेष बसें, मिलेगी राहत

Fri, 22 Mar 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Special buses will run from today on Holi, will provide relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। होली पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 22 मार्च से एक अप्रैल तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। आज से अतिरिक्त बसों व फेरों को बढ़ाते हुए बसों का विशेष संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
औरैया डिपो से दिल्ली, आगरा सहित समेत कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, झांसी समेत अन्य रूटों पर आज से एक अप्रैल तक यात्री भार के अनुसार बसों का संचालन कराया जाएगा। प्रमुख तौर पर दिल्ली, आगरा व लखनऊ की रूट पर 27 बसों को दौड़ाया जाएगा। बड़े शहरों से जिले का रुख करने वाले यात्रियों की संख्या होली के दिनों में ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

डिपो की सभी 70 बसों को एक अप्रैल तक ऑन रूट रखा जाएगा। स्पेशल बसों से लेकर कम दूरी के रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे की व्यवस्था अपनाई जाएगी। इस सब के बीच डिपो में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जहां से बस संचालन में चालक-परिचालकों से संवाद करते हुए रूट पर यात्रियों की संख्या को भांपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत के लिहाज से संबंधित रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं बसों का विशेष संचालन प्रभावित न हो इसे लेकर चालक-परिचालकों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में ही अवकाश दिए जाने प्रावधान कर दिया गया है। यात्रियों के लिहाज से रात में भी बसें दौड़ाई जाएंगी।
-----------------
प्रत्येक प्वाइंट पर ठहराव लेगी बस
होली पर शहर कस्बों से लेकर मुख्य मार्गों से सटे गांव के ठहराव प्वाइंट पर बसों को रोकने की व्यवस्था विशेष संचालन के दौरान अपनाई जाएगी। यात्रियों के हाथ देने पर बस को रोकने व सवारी को ले जाने के दिशा-निर्देश चालक-परिचालकों को दिए गए हैं। वहीं किसी भी तरह की शिकायत न मिले इस संबंध में चालक परिचालकों को चेताया भी गया है।

----------------
वर्जन
आज से होली के मद्देनजर बसों का विशेष संचालन कराया जाएगा। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं, वहीं कम दूरी के रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
-अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed