फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Spark came out of HT line, burnt three bighas of wheat crop

Auraiya News: एचटी लाइन से निकली चिंगारी, गेहूं की तीन बीघा फसल जली

Fri, 07 Apr 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 07 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Spark came out of HT line, burnt three bighas of wheat crop
फफूंद। थाना क्षेत्र के लड़ैयापुर में खेत के पास से निकली एचटी लाइन के तार शुक्रवार दोपहर आपस में टकरा गए। तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते इससे पहले तीन बीघा फसल जल कर राख हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब लड़ैयापुर के किसान अश्विन कुमार, अमित, शशांक और प्रयांशु के खेत में आग लग गई। खेतों पर कटाई कर रहे किसानों ने आग पर काबू पाने के लिए आगे की फसल गिरा दी। जिससे आग बढ़ने से रोक ली गई। किसानों ने बताया कि दोपहर में तेज हवा चल रही थी। इसी बीच एचटी लाइन में स्पार्किंग हुई और चिंगारी नीचे खेत में गिरी। जिससे आग लग गई। आग से चारों किसानों की तीन बीघा फसल जली है। आग लगने की जानकारी पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची और खेतों सुलग रही आग पर पानी डाल काबू पाया। प्रधान टिंकू यादव ने लेखपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंची लेखपाल गुड्डन सिंह ने आग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed