फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP suspended two constables who roamed in car recovered in robbery in Auraiya

दागदार हुई यूपी पुलिस: औरैया में लूट की कार से घूम रहे थे सिपाही, मालिक की शिकायत के बाद एसपी ने किया निलंबित

Wed, 06 Sep 2023 11:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: श्याम जी. Updated Wed, 06 Sep 2023 11:12 PM IST
सार

बिधूना में लूट के मामले में बरामद कार से सिपाही घूम रहे थे। कार मालिक ने कार को देख लिया और एसपी से मामले की शिकायत की। जांच के बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
SP suspended two constables who roamed in car recovered in robbery in Auraiya
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औरैया जिले के बिधूना में लूट के मामले में बरामद कार से घूमना सिपाहियों को महंगा पड़ गया। कार के मालिक ने एसपी से मामले की शिकायत की। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे रिपेयरिंग के लिए मैकेनिक के गैराज में खड़ा किया गया था। वहीं, कार मालिक कार को देख लिया। शिकायत के बाद सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कोतवाली के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
बिधूना कस्बे की लोहामंडी में विकास मार्बल्स दुकान के पास तीन अगस्त की रात को लोहा मंडी निवासी राहुल गुप्ता पर अछल्दा निवासी पवन गुप्ता से मारपीट कर कार, नकदी व मोबाइल लूटने का आरोप लगा था। मामले में पवन की मां ऊषा देवी ने राहुल के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया था। मामले के विवेचक उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने चार अगस्त को ही लूटी गई कार व मोबाइल को लोहामंडी से बरामद कर कोतवाली ले आए। 
विज्ञापन


हादसे में हुए क्षतिग्रस्त
दाखिल न करने की वजह से कार हेड मुहर्रिर के कब्जे में नहीं आई। बीते रविवार को कोतवाली में तैनात सिपाही अजय कुमार व अनिल चौधरी किसी काम के चलते कार को कोतवाली से बाहर ले गए। वापस लौटने के दौरान कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर सिपाहियों ने मरम्मत करवाने के लिए कार मैकेनिक के गैराज में छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सिपाही निलंबित
कार कोतवाली के बाहर ले जाने व क्षतिग्रस्त होने की जानकारी होने पर पीड़ित पवन कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक चारु निगम से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ बिधूना अशोक कुमार को सौंपकर रिपोर्ट मांगी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बुधवार को दोनों सिपाहियों अजय कुमार व अनिल चौधरी को मुकदमे में बरामद कार का प्रयोग करने के आरोप में निलंबित कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दोनों सिपाहियों का कार थाने के बाहर ले जाना पाया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित किया है।


माल बरामदगी के बाद दरोगा जी भूल गए दाखिल कराना
लूट के मामले में बरामद कार व मोबाइल को विवेचक की ओर से एक महीने तक दाखिल नहीं करवाया गया। हैरत की बात यह है कि यदि दरोगा ने कार दाखिल नहीं की तो कार की चाबी व मोबाइल उनके पास होनी चाहिए था। चाबी सिपाहियों के पास कैसे पहुंच गई। सिपाही कार को कोतवाली के बाहर ले गए। इसकी भी जानकारी दरोगा ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed