फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP reached village in case of kidnapping of minor

औरैया: नाबालिग के अपहरण के मामले में गांव पहुंची एसपी ने परिजनों से की जानकारी

Sun, 15 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP reached village in case of kidnapping of minor
यमुना किनारे नाबालिग की तलाश करती पुलिस टीम - फोटो : AURAIYA
औरैया। गांव रामपुर प्रताप सिंह से 13 मार्च की शाम अपहृत नाबालिग का अब तक सुराग नहीं लग सका है। रविवार को दोपहर एसपी ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा जल्द ही पता लगाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही गठित की गईं तीन टीमें नाबालिग की खोजबीन को बीहड़ की खाक छानने में जुट गईं हैं।
विज्ञापन

गांव रामपुर प्रताप सिंह निवासी पाल सिंह के पुत्र धनंजय (8) का 13 मार्च की शाम लगभग पांच बजे घर के बाहर नलकूप से खेलते हुए अचानक से गुम हो गया था। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

जिसमें तीन दिन बीतने के बाद भी नाबालिग का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को मामले की जानकारी को गांव पहुंची एसपी सुनीति ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें जल्द ही धनंजय को खोज लाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसपी की ओर से नाबालिग की खोज के लिए गठित की तीन टीमों ने रविवार को मासूम की खोजबीन को एसओ अयाना गया प्रसाद वर्मा ने बीहड़ व यमुना नदी के किनारे तलाश की। साथ ही गांव में भी कई स्थानों पर खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed