{"_id":"625076415dda3f618860812a","slug":"sp-nirikshan-thana-auraiya-news-knp690116768","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ककोर मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से लंबित शिकायतों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की क्लास भी लगाई। इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने पॉक्सो एक्ट के दो माह से लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई। लापरवाही पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
एसपी ने कहा कि इतने गंभीर मामलों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समीक्षा बैठक में एसपी ने टॉप 10 माफिया की संपत्ति जब्तीकरण, तीन सालों से लंबित अभियोग, अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, वांछित, वारंटियों के संबंध में समीक्षा कर जानकारी ली।
साथ ही सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना-कोतवाली में शिकायतें लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों से विनम्र व्यवहार करने और गुणवत्ता परक निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एएसपी शिष्य पाल, सभी थाना, कोतवाली के थानाध्यक्ष व कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों के अलावा तीनों सीओ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक के बाद एसपी ने शनिवार को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता से ड्यूटी का निर्वाहन करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से कराएं।