{"_id":"6a36db2dad39f52da704f098","slug":"sp-mp-and-mla-reached-the-police-station-for-spreading-fake-news-auraiya-news-c-211-1-aur1024-146925-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फर्जी खबर प्रसारित करने पर सपा सांसद और विधायक पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फर्जी खबर प्रसारित करने पर सपा सांसद और विधायक पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
फोटो -31- कोतवाली परिसर में जानकारी देते सपाई। संवाद
औरैया। गाजियाबाद के फेसबुक पेज पर समाजवादी पार्टी के सांसदों के खिलाफ फर्जी खबर प्रसारित किए जाने से आक्रोशित सपाइयों ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे के नेतृत्व में दिबियापुर विधानसभा से सपा विधायक प्रदीप यादव सहित में दो दर्जन से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में सपाइयों ने बताया कि 18 जून को एक फेसबुक पेज पर देश के 26 सांसदों के संबंध में भ्रामक और मनगढ़ंत समाचार प्रसारित किया गया था। आरोप है कि इस झूठी खबर के जरिए समाज में समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों की साफ-सुथरी छवि को जानबूझकर धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती से इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल से कराने और दोषियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सपा नेताओं ने जनपद के कुछ अन्य लंबित प्रकरणों और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी पुलिस से निष्पक्ष हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। इस दौरान मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, पल्लवी पाल, ओमप्रकाश ओझा, पूर्व विधायक मदन गौतम, शोभित यादव सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
भाजपा पर साधा निशाना
मीडिया से वार्ता करते हुए सपा विधायक दिबियापुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर में जो चोरी हुई है उसमें सरकार के लोग ही फंस रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 15 दिन का समय मांगते हुए मामले का खुलासा किए जाने की बात कही है, वह पूरी तरह से गलत है। कहा कि अब सरकार के लोग किसी छोटे व्यक्ति को इस घटना में फंसा देंगे। यह भी कहा कि जो मंदिर का मुख्य कर्ताधर्ता है वो भी गुजरात का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांसद ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं यह किसी से छिपी नहीं है। पुलिस किसी का भी काम बिना पैसे लिए नहीं करती है। यह भी कहा कि सपा के सांसद किसी भी स्थिति में टूटने वाले नहीं हैं। वह समाजवादी थे और आगे भी समाजवादी ही रहेंगे।