फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP city general secretary accused of sexual exploitation goes to jail

Auraiya News: यौन शोषण के आरोपी सपा नगर महासचिव गए जेल

Sat, 21 Oct 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
SP city general secretary accused of sexual exploitation goes to jail
बिधूना। नाबालिग के शारीरिक शोषण के आरोप घिरे सपा के नगर महासचिव को पुलिस ने शुक्रवार सुबह तहसील कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि आरोपी विकास नवीन बस्ती एसडीएम आवास के पास रहता है। उस पर नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। पीड़िता के पिता ने तीन अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ विकास तीन वर्षों से लगातार जबरन दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी से जब पुत्री विरोध करती तो उसे शादी करने की बात कहते हुए बरगलाता रहता। पुत्री का इसी बीच आरोपी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार पुत्री का शोषण करता रहा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए। शुक्रवार सुबह आरोपी को तहसील कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed