फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Soon 20 buses including ordinary and AC will operate

Auraiya News: जल्द ही साधारण और एसी समेत 20 बसों का होगा संचालन

Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Soon 20 buses including ordinary and AC will operate
दिबियापुर। मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न परियोजनाओं के साथ दिबियापुर बस स्टेशन के लोकार्पण के बाद सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने दिल्ली जाने वाली पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिबियापुर से विभिन्न जनपदों को जाने वाली एसी और साधारण 20 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे दिबियापुर बस स्टेशन पहुंचे सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया ने दिबियापुर से आगरा मथुरा होते हुए दिल्ली जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की मांग के अनुरूप जल्द ही लखनऊ, दिल्ली, आगरा, मथुरा, कानपुर, शाहजहांपुर समेत सभी प्रमुख जिलों तक लगभग 20 बसों का संचालन किया जाएगा। साधारण के साथ कुछ एसी बसें संचालित कीं जाएंगीं। इस मौके पर दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर पांडेय, एआरएम अपर्णा मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अधूरे कामों के कारण बिना हैंडओवर लिए ही बस स्टेशन दिबियापुर का मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण हो गया। अब विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार लगभग 15 दिनों में काम समाप्त होने के बाद हैंडओवर लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवहन निगम की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि लोकार्पण के बाद 16 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बस अड्डे पर रात्रि विश्राम के बाद सुबह छह बजे आगरा, सुबह सवा छह बजे दिबियापुर- अछल्दा- बिधूना एवं सुबह सात बजकर 15 मिनट पर बस लखनऊ जाएगी। सुबह सात बजे सहायल-आगरा, सात बजे शाहजहांपुर, सात बजकर 45 मिनट पर फफूंद-आगरा-दिल्ली, नौ बजे मुरादाबाद जाएगी। इसके साथ ही साढ़े आठ बजे बरौना-औरैया-आगरा, साढ़े 10 बजे औरैया- दिबियापुर, साढ़े 10 बजे याकूबपुर से औरैया जाएगी। दोपहर में पौने दो बजे औरैया-दिबियापुर, शाम पौने सात बजे औरैया से बरौना के लिए प्रस्थान करेगी। शाम सात बजे बिधूना-आगरा-औरैया, शाम पौने आठ बजे बिधूना-लखनऊ- औरैया, शाम सवा नौ बजे औरैया- बिधूना, रात साढ़े 10 बजे औरैया-बिधूना- लखनऊ संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed