फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Son and daughter-in-law arrested for failing to appear in father's murder case

Auraiya News: पिता की हत्या में हाजिर नहीं हो रहे बेटा-बहू गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law arrested for failing to appear in father's murder case
अयाना। थाना क्षेत्र के गंगदासपुर में हत्या के मामले में एक परिवार को फंसाने के लिए शातिरों ने अपने ही पिता की हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे, बहू व उसके साथियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन

मामले में कोर्ट में तारीखों पर न जाने पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को पिता की हत्या के आरोप बेटे व बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि गांव गंगदासपुर में साल 2017 में साहब सिंह की हत्या उनके ही परिजन ने गांव के दूसरे गुट के लोगों को फंसाने के लिए कर दी थी। हत्या के आरोपी बेटे मलोल व बहू विनीता कोर्ट में पड़ने वाली तारीखों पर नहीं पहुंच रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया। शुक्रवार को एसआई राजानाती ने दबिश देकर दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed