{"_id":"685aea3078b0d263190167aa","slug":"somewhere-the-clouds-rained-somewhere-they-came-out-increasing-the-humidity-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127819-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कहीं बरसे बादल, कहीं उमस बढ़ाकर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कहीं बरसे बादल, कहीं उमस बढ़ाकर निकले
Tue, 24 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान कानपुर रोड का नजारा।
- फोटो : बारिश के दौरान कानपुर रोड का नजारा।
औरैया/बिधूना। मौसम में एकाएक बदलाव के बाद मंगलवार को आसमान में काली घटाएं छा गईं। सुबह खूब बादल उमड़े। बिधूना में सुबह तो औरैया में दोपहर बाद बारिश हुई।
कुछ इलाकों में तो बिना बरसे ही निकल गए, हालांकि बारिश के बाद निकली चटख धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे लोग पसीने से तर बतर नजर आए। दोपहर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
कुछ दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ रही है। धूप इतनी चटख है कि लोग पसीने से नहा रहे हैं। वहीं, बिधूना में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिए हैं। जबकि औरैया में रोजाना काले बादल आसमान में घुमड़ते हैं, लेकिन आसपास के इलाकों में बारिश कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
शहर व आसपास के इलाकों में कुछ देर ही हो रही है। मंगलवार को भी दोपहर बाद बादल छाए लेकिन चंद मिनट की बारिश के बाद मौसम खुल गया। इससे उमस ने परेशान कर दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामपलट का कहना है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहेंगे।