फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Soldiers crossed the account as a soldier

फौजी बनकर खाते से पार किए रुपये

Sat, 20 Feb 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Soldiers crossed the account as a soldier
औरैया। फौजी बनकर कार बुकिंग करने वाले ने गाड़ी मालिक के खाते से दो बार में 12 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

अतुल तिवारी पुत्र स्व.रामकुमार तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनका श्रीबालाजी ट्रैवल्स के नाम से ट्रांसपोर्ट है। शनिवार को उनके पास एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम मंजीत पुत्र राम सिंह निवासी सिलना झज्जर हरियाणा बताया।
विज्ञापन

अतुल ने बताया कि मंजीत ने उनसे जयपुर के लिए कार की बुकिंग की। इसके लिए 12 रुपये प्रति किलोमीटर पर भाड़ा तय हुआ। उसकी आईडी मांगी तो फौजी मंजीत के नाम से मौजूद कैंटीन स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड व फौजी की ड्रेस पहने दो युवकों की फोटो भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अतुल ने कुछ एडवांस रुपये देने को कहा। तो बात करने वाले ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के लिए मोबाइल नंबर मांगा। इसके बाद ऑनलाइन बार कोड भेजा। जैसे ही पीड़ित ने बार कोड को स्कैन किया।
उसके खाते से पहली बार में छह हजार रुपये कट गए। इस पर पीड़ित ने शिकायत की तो मंजीत ने गलती से रुपये ट्रांसफर होने की बात कहकर वापस करने के नाम पर एक बार फिर से बार कोड को स्कैन कराकर खाते से दूसरी बार में छह हजार रुपये पार कर दिए।

मामला गड़बड़ समझ पीड़ित ने अपने खाते में मौजूद रुपये तत्काल दूसरे के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed