{"_id":"6414b27a2f9af57aa106f084","slug":"snatched-money-and-mobile-from-guesthouse-worker-auraiya-news-c-12-1-128036-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गेस्टहाउस कर्मी से मारपीट कर छीने रुपये व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गेस्टहाउस कर्मी से मारपीट कर छीने रुपये व मोबाइल
Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के बाबरपुर रोड पर ऑटो सवार तीन युवकों ने एक गेस्ट हाउस के कर्मचारी के साथ मारपीट कर 19 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इस पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर ऑटो सवार युवकों की तलाश शुरू की है।
फफूंद क्षेत्र के गांव तरीन निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे के बाबरपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बिजली मिस्त्री का काम करता है। गुरुवार देर शाम को काम करने के बाद वह घर के लिए निकला। गेस्ट हाउस से कुछ दूर स्थित शराब ठेके के पास वह ऑटो आने का इंतजार कर रहा था। तभी एक ऑटो आया। उसमें पहले से तीन लोग सवार थे। आरोप लगाया कि कुछ दूर चलने के बाद ऑटो रुक गया। जब उसने कारण पूछा तो उसमें सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब में पड़े 11 हजार रुपये, मोबाइल छीन लिया। जब तक वह शोर मचाता तीनों धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास लोगों से पूछताछ की, मगर ऑटो सवार लोगों का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला मारपीट का सामने आया है। लूट की बात गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।