फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Snakes and poisonous insects are coming out of houses due to flood

Auraiya News: बाढ़ से घरों में निकल रहे सांप, विषखापर

Sun, 03 Aug 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 03 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Snakes and poisonous insects are coming out of houses due to flood
जुहीखा गांव में विषखापर। - फोटो : मृतक इंद्रप्रकाश की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन।
अयाना। यमुना का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। नदी का पानी गांव से बाहर निकलने लगा है। मगर कीचड़ गांव में छूटने से बदबू व संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं गांवों में जहरीले कीटों के आने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन

किसी के घर में जहरीला सांप निकल रहा है तो कहीं विषखापर और अन्य जहरीले कीड़े निकल रहे। इसके अलावा लोमड़ी व सियार के गांवों के करीब आ जाने से खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन

उधर, लोगों को बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों से बचाने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीमें बाढ़ प्रभावित गांव बीझलपुर, फरिहा, बड़ी गूंज, असेवा, असेवटा, जुहीखा आदि में शिविर लगाकर दवाइयां बांट रहीं हैं। लोगों को जहरीले कीड़ों से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भीखेपुर- जुहीखा मार्ग से पानी उतर जाने से जिले के बीहड़ा का दोबारा से जनपद जालौन से संपर्क जुड़ गया है। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरियर हटाने के बाद से लोगों से आवागमन शुरू कर दिया है।

सुरक्षा के लिहाज से थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुल के पास पुलिस तैनात कर दी है। अजीतमल एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। जलस्तर और भी कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed