फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Snake Stunt Goes Wrong as Youth Puts Thumb in Snake’s Mouth

Auraiya: सांप के मुंह में अंगूठा डालकर बना रहा था वीडियो, तीन बार डसा; युवक को स्टंट पड़ा भारी

Sat, 22 Aug 2026 12:46 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 12:46 PM IST
सार

Auraiya News: सांप के साथ स्टंट कर वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। रेलवे लाइन के पास मिले सांप को पकड़कर उसके मुंह में अंगूठा डालकर वीडियो बनाने के दौरान सांप ने युवक को करीब तीन बार डस लिया।

विज्ञापन
Snake Stunt Goes Wrong as Youth Puts Thumb in Snake’s Mouth
सांप के साथ स्टंट, युवक को सांप ने डसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांप के साथ खतरनाक स्टंटबाजी और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। अछल्दा कस्बे में रेलवे लाइन के पास मिले एक सांप को पकड़कर ले जा रहे युवक ने जब उसके मुंह में अंगूठा डालकर वीडियो बनाने की कोशिश की, तो बिफरे सांप ने उसे एक के बाद एक लगातार तीन बार डस लिया। सांप के आक्रामक होने पर युवक के हाथ से पकड़ छूट गई और सांप पास की झाड़ियों में ओझल हो गया।

विज्ञापन

छोड़ने जाते समय सूझा स्टंटबाजी का भूत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम अछल्दा में रेलवे लाइन के पास स्थित एक दुकान से अचानक एक सांप निकल आया। मौके पर मौजूद सराय बाजार निवासी ऋषि पोरवाल (25) पुत्र अमित कुमार उर्फ 'हीरो' ने हिम्मत दिखाकर सांप को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक सांप को पकड़कर रेलवे स्टेशन की तरफ खाली जगह पर छोड़ने जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसे स्टंटबाजी का भूत सवार हो गया और वह सांप के मुंह में अपना अंगूठा डालकर मोबाइल से वीडियो बनवाने लगा।

विज्ञापन

जबड़ा खोलने के चक्कर में सांप ने 3 बार डसा

जैसे ही युवक ने सांप के मुंह में अंगूठा डाला, सांप ने तुरंत उसके अंगूठे को अपने दांतों में दबा लिया। युवक ने घबराकर जब सांप का जबड़ा खोलने का प्रयास किया, तो क्रोधित होकर सांप ने दोबारा और तिबारा हमला करते हुए उसे करीब तीन बार डस लिया। सांप के लगातार फुफकारने और आक्रामक प्रहार से डरे युवक ने उसे तुरंत छोड़ दिया, जिसके बाद सांप रेंगता हुआ झाड़ियों में चला गया।

अस्पताल प्रशासन का बयान

इधर घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा पर तैनात डॉ. अभिचल पांडेय ने बताया कि फिलहाल सर्पदंश का ऐसा कोई मरीज अस्पताल उपचार के लिए नहीं पहुंचा है। यदि मरीज अस्पताल आता है, तो एंटी-स्नेक वेनम देकर उसका तत्काल समुचित इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed