फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Skill development is under threat, targets haven't been met for six months

Auraiya News: कौशल विकास पर लगा ग्रहण, छह माह से नहीं आया लक्ष्य

Sun, 21 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Skill development is under threat, targets haven't been met for six months
औरैया। जिले में कौशल विकास प्रशिक्षण का लक्ष्य नहीं आने से युवाओं को टेक्निकल कोर्स के लिए प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा सत्र को छह माह हो चुका है लेकिन शासन स्तर से कौशल विकास को लेकर लक्ष्य ही जारी नहीं किया जा सका है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में हर वर्ष डेढ़ हजार से अधिक युवाओं को कौशल विकास के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता था लेकिन इस वर्ष सितंबर में भी कौशल प्रशिक्षण का लक्ष्य नहीं आया है जबकि अप्रैल तक इसे आ जाना चाहिए था। ऐसे में ट्रेनिंग पार्टनर भी सन्नाटे में नजर आ रहे हैं। युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण नहीं मिल पाया है जबकि हर वर्ष लक्ष्य आने से युवाओं को सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर, टेक्निकल, पेंटिंग, इलेक्ट्राॅनिक सहित कई कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। ये कोर्स तीन माह से एक वर्ष तक के होते हैं। विभागीय आंकड़ों की माने तो हर साल बहुतायत में प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को रोजगार भी मिलता है लेकिन इस बार इस काम को ग्रहण लगा हुआ है। छह माह बीत जाने के बाद भी कौशल विकास केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

------------------
पिछले साल 1553 युवाओं को बनाया गया था हुनरमंद
पिछले साल शासन स्तर से सात ट्रेनिंग पार्टनरों को 1553 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य जारी किया गया था। इसके मुकाबले प्रशिक्षण देते हुए बहुतायत में युवाओं को रोजगार भी मुहैया कराने का प्रयास किया गया था। कुछ ने तो स्वयं के काम धंधे भी शुरू कर दिए लेकिन मौजूदा समय में इन प्रशिक्षण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी निगाहें शासन से हरी झंडी मिलने पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इस बार नहीं दिया गया लक्ष्य
कौशल विकास में प्रशिक्षण देने के लिए शासन से कोई भी लक्ष्य अभी तक नहीं आया है। प्रशिक्षण का लक्ष्य लखनऊ से ही निर्धारित होता है लेकिन इस बार किसी भी जिले में लक्ष्य नहीं दिया गया है। यदि आदेश आता है तो ट्रेनिंग पार्टनर के जरिए इस लक्ष्य को पूरा कराया जाएगा।
- अतुल सिंह, जिला कौशल प्रबंधक औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed