फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SIR's special campaign will run at polling stations today and tomorrow.

Auraiya News: आज और कल मतदेय स्थलों पर चलेगा एसआईआर का विशेष अभियान

Sat, 06 Dec 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
SIR's special campaign will run at polling stations today and tomorrow.
फोटो-27- बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी। स्रोत:प्रशासन - फोटो : udhampur news
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें शनिवार व रविवार को मतदेय स्थलों पर एसआईआर का विशेष अभियान चलाए जाने की घोषणा की गई। बैठक में आगरा खंड स्नातक व आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि दोनों निर्वाचन से संबंधित निर्वाचन नामावलियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सभी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में है। प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक ली जाएंगी। जिनका निस्तारण व अनुपूरक सूची 30 दिसंबर तक जारी होगी। छह जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अभियान में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। विशेष वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरा करने के लिए छह व सात दिसंबर को मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
रविवार को संबंधित मतदेय वाले स्कूल व कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने दल के बीएलए को संबंधित मतदेय स्थल पर विशेष अभियान के दिन भेजें। एएसडी लिस्ट में शामिल मतदाताओं की पुष्टि के लिए सूची उपलब्ध रहेगी। बीएलओ सूची में सम्मिलित नामों को पढ़कर भी सुनाएंगे, जिससे एएसडी लिस्ट में शामिल मतदाताओं की पुष्टि हो। वहीं बीएलए शादीशुदा महिलाओं की मैपिंग में सहयोग करें।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, भाजपा जिला संयोजक अमरचंद राठौर, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed