फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SIR's special campaign to run at polling places on November 23

Auraiya News: मतदेय स्थलों पर 23 नवंबर को चलेगा एसआईआर का विशेष अभियान

Sat, 22 Nov 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
SIR's special campaign to run at polling places on November 23
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में 23 नवंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगेंगे।
विज्ञापन


शिविरों में मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को भरने, पोर्टल पर अपलोड करने की कवायद चलेगी। विशेष अभियान में ज्यादा से ज्यादा गणना प्रपत्रों के संकलन, पोर्टल पर विवरण अपलोड कराए जाएंगे। प्रत्येक 10 बूथ लेवल अधिकारियों पर एक सुपरवाइजर और दो सुपरवाइजर पर एक नोडल व पर्यवेक्षण अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। चार दिसंबर तक गणना प्रपत्रों का वितरण, एकत्रीकरण व डिजिटाइजेशन होना है। इस अवधि में बीएलओ घर-घर प्रपत्रों का वितरण मतदाताओं को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 23 नवंबर को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विशेष अभियान के तहत 23 नवंबर को सभी बूथ लेबल अधिकारी आवंटित मतदेय स्थलों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तैनात रहेंगे। उन्होंने सभी नामित पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्य की समाप्ति तक सभी जिम्मेदार कार्य के संपादन में जुटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed