{"_id":"576990434f1c1b9a60b48f94","slug":"sir-let-it-die-not-save-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, दबंगों से बचाओ नहीं तो मर जाने दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, दबंगों से बचाओ नहीं तो मर जाने दो
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मंत्री कैलाश चौरसिया। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों से परेशान 85 वर्षीय वृद्ध ने तहसील दिवस में न्याय की गुहार लगाई। डबडबाती आंखों और लड़खड़ाती जुबान से वृद्ध ने अफसरों से कहा कि अगर आपका कानून दबंगों से मुझे न बचा पाए तो मुझे इच्छा मृत्यु दे दो। यह सुन एसडीएम ने थानाध्यक्ष दिबियापुर को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककुरिया निवासी हुकुम सिंह(85) पुत्र जमादार सिंह पानी बरसते में तहसील दिवस पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह गांव में पत्नी के साथ रहता है। उसके तीन बेटे बाहर सरकारी नौकरी करते हैं। गांव के ही कोमल, छेदालाल व कोमल का पुत्र दीपू उसे आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं।
पिछले छह महीने से उसे अपमानित किया जा रहा है। खेत पर हो चाहे सड़क पर अक्सर गंदी गालियां देते हैं। अब रोज की यही कहानी हो गई है। अब अपमान सहा नही जाता। वृद्ध ने तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों से तीनों दबंगों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष दिबियापुर को तत्काल दबंगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।