{"_id":"691e08fe64855e701c058aa4","slug":"sir-calculation-forms-divided-now-emphasis-on-return-auraiya-news-c-211-1-aur1006-134683-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : गणना प्रपत्र बटे, अब वापसी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : गणना प्रपत्र बटे, अब वापसी पर जोर
विज्ञापन
औरैया। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र बांटने का काम पूरा हो चुका है। अब इन गणना प्रपत्रों को मतदाताओं से सही व स्पष्ट तरीके से भरवाने के बाद वापसी व फीडिंग पर जोर दिया जा रहा है। इस कार्य की गुणवत्ता को लेकर जिले के सरकारी अमला इन दिनों गांव-गांव दस्तक दे रहा है।
बुधवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की हकीकत जानने के लिए ग्राम पंचायत नौली में निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ की गतिविधियों की जानकारी ली। संबंधितों को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाले गणना प्रपत्रों को जमा करते समय उनमें अंकित प्रविष्टियों को भली-भांति पढ़कर मिलान कर लें। इसके बाद गणना प्रपत्रों की फीडिंग कराई जाए।
नौली के बाद डीएम ने गांव नगला जय सिंह में पहुंचकर सुपरवाइजर आकांक्षा सेंगर, वर्तमान बीएलओ सौरभ मिश्रा व तत्कालीन बीएलओ अजीत कुमार से गणना प्रपत्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान बीएलओ के कार्य में रुचि न लेने पर नाराजगी जताई। तत्कालीन बीएलओ अजीत कुमार को दोबारा बीएलओ की ड्यूटी पर तैनात करने व सौरभ मिश्रा को उनके सहयोगी के रूप में ड्यूटी पर लगाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आवागमन वाले रास्ते पर जल भराव की समस्या रहती है, सड़क भी जर्जर है। इस पर डीएम ने आश्वस्त किया कि प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजीतमल, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।