{"_id":"5babcaa2867a557f721c2a07","slug":"signal-fail-howrah-delhi-route-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल, हावड़ा-दिल्ली रूट बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल, हावड़ा-दिल्ली रूट बाधित
सिग्नल फेल, हावड़ा-दिल्ली रूट बाधित
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे स्टेशन के निकट दिल्ली-हावड़ा रूट पर आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली खराब हो जाने से आवागमन बाधित हो गया। तूफान, नीलांचल समेत पांच एक्सप्रेस ट्रेनें और एक मेमो खड़ी हो गई। तकनीकी स्टाफ ने खराबी दूर करा ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। इस दौरान करीब 22 मिनट तक दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित रहा।
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आटो मैटिक कंप्यूटर सिस्टम में बुधवार को 11:55 बजे अचानक खराबी आ गई। जिससे सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इससे अप लाइन पर जा रही तूफान एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, शिकोहाबाद मेमो पैसेंजर ट्रेन, नीलांचल, मुरी, आनंद बिहार हटिया एक्सप्रेस फफूंद और कंचौसी स्टेशन के बीच खड़ी हो गई। स्टेशन अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने कंट्रोल रूम टूंडला को सिग्लन खराबी की सूचना भेजी। स्टेशन पर कार्यरत सिग्नल स्टाफ को बुलाकर सही कराया। 12:17 बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान 22 मिनट तक दिल्ली-हावड़ा रूट का अप और डाउन ट्रैक बाधित रहा।
इनसेट
ट्रेनें रुकी रहीं
तूफान कंचौसी अप लाइन
नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस कंचौसी स्टेशन मेन लाइन (अप)
शिकोहाबाद मेमो पैसेंजर कंचौसी प्लेटफार्म लूप लाइन
नीलांचल एक्सप्रेस कंचौसी आउटर (डाउन)
मुरी एक्सप्रेस फफूंद और बिछाई के बीच (डाउन)
आनंद बिहार एक्सप्रेस फफूंद-बिछाई के बीच (डाउन)