{"_id":"5772c0b94f1c1b8e1279beb9","slug":"siege-to-the-police-station-on-merchants-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत पर कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत पर कोतवाली का घेराव
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर लेकर पहुंचे मृतक के भाई ब्रजेंद्र पोरवाल के साथ मंडी आढ़ती
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहली में सोमवार सुबह ओवरब्रिज की दीवार से टकराई बस से गिरकर अधेड़ आढ़ती की मौत को परिजनों ने हत्या बताकर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव भी किया। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच तेज कर दी है।
शहर के मोहल्ला गुमटी निवासी आढ़ती मृतक गोविंद पुत्र स्व. रामदास के भाई ब्रजेंद्र पोरवाल ने कोतवाली पुलिस को भाई की मौत को दुर्घटना न मानते हुए हत्या बताया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 27 जून को सुबह लगभग 11:30 बजे वह बाइक से अजीतमल से अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम चिरूहली पुल के ऊपर एक बस से तीन लोग एक व्यक्ति को सड़क पर लिटाकर अजीतमल की ओर भागते दिखे।
इस मामले में मृतक के भाई की ओर से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना से आक्रोशित मंडी आढ़तियों ने सुबह कोतवाली पहुंचकर घेराव कर रिपोर्ट दर्ज करने की अपील की। ब्रजेंद्र पोरवाल ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मामले में सीओ सिटी सुभाष अत्री ने बताया कि तहरीर देना हर व्यक्ति का अधिकार है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।