{"_id":"574742684f1c1bdb4269117f","slug":"shwajpur-spread-infectious-disease-24-people-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहवाजपुर में फैला संक्रामक रोग, 24 लोग बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहवाजपुर में फैला संक्रामक रोग, 24 लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में इलाज करती डाक्टरों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला(औरैया)। क्षेत्र के शहवाजपुर गांव की मढ़ैया में संक्रामक रोगों ने हमला कर दिया है। इसकी चपेट में लगभग 24 लोग हैं। संक्रामक रोग फैलने की सूचना मिलने पर सहार सीएचसी की टीम ने गांव में जाकर बीमार लोगों का इलाज किया। वहीं 12 मरीजों को सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
शहवाजपुर की मढ़ैया में गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैल गया है। गांव में हर तरफ चारपाई बिछ गई है। सूचना मिलने पर आओ मिलकर करे मदद नामक संस्था के संयोजक अनुराग सिंह एडवोकेट ने गांव जाकर सीएचसी सहार के डॉक्टरों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर सीएचसी सहार प्रभारी राजवीर सिंह सचान डॉक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंचे और बीमार लोगों का परीक्षण किया दवा बांटी। गांव के आदेश(15),नेहा(30),गंगाश्री(50), शारदा(45), राकेश(47), विल्सन(14), राधा(12), लज्जा देवी(55), शिवा(12), कन्हैया(3), मुस्कान(2), महक(4), राज(5), परी(3), शनि(5), नन्ही देवी (55) को सीएचसी सहार में इलाज के लिए बर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर औरैया से डॉ. महेश चंद्रा के नेतृत्व में भी टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों का इलाज कर रही है। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि गांव में गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैला है। जिसकी रिपोर्ट वह जिला प्रशासन को देंगे।