{"_id":"5ec972c68ebc3e9056108541","slug":"shramik-auraiya-news-knp5617119108","type":"story","status":"publish","title_hn":"देररात ट्रेन रुकते ही स्टेशन के साथ बस्तियों में पानी भरने पहुंचे उसमें सवार मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देररात ट्रेन रुकते ही स्टेशन के साथ बस्तियों में पानी भरने पहुंचे उसमें सवार मजदूर
विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी03- कंचौसी बस्ती में लगे हेडपंप पर पानी भरने पहुंचे मजदूर
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी(औरैया)। श्रमिकों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के दादरी से बिहार के छपरा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के मजदूर प्यास से व्याकुल रहे। कंचौसी में ट्रेन रुकते ही प्लेटफॉर्म पर पानी भरने वालों की लाइन लग गई। लाइन लंबी हुई तो तमाम श्रमिक पानी की तलाश में प्लेटफॉर्म से कूदकर कस्बे तक पहुंच गए।
शुक्रवार की रात 8.25 बजे कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आकर रुकी। रुकते ही ट्रेन में सवार मजदूर पानी की बोतलें लेकर पहले स्टेशन पर लगे नलों व हैंडपंपों पर पहुंचे। भीड़ ज्यादा होने पर मजदूर स्टेशन से बाहर निकलकर कंचौसी कस्बे में चले गए और हैंडपंपों से पानी लेने लगे। अचानक मजदूरों की भीड़ हैंडपंपों पर देखकर कस्बे के लोग कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से घबरा गए। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और श्रमिकों को वापस ट्रेन की बोगियों में पहुंचाया।
ट्रेन कंचौसी स्टेशन पर करीब दो घंटे खड़ी रही। रात 10.15 बजे ट्रेन रवाना हुई। 22 कोच की इस ट्रेन में 900 प्रवासी मजदूर सवार थे। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया कि राजधानी और कई सुपरफास्ट ट्रेनों के पीछे होने के कारण श्रमिक स्पेशल ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया था।

फोटो 23एयूआरपी02- कंचौसी स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन