फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Short circuit fire in electronics shop, loss of 30 lakhs

Auraiya News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Mon, 08 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in electronics shop, loss of 30 lakhs
औरैया। शहर में जालौन रोड स्थित जानकी वाटिका के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। रात एक बजे दुकान से लपटें निकलती देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानदार ने 30 लाख का सामान जलने की जानकारी दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जालौन रोड निवासी आदित्य पांडेय की जानकी वाटिका के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शुक्रवार रात एक बजे के करीब दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी पहुंच गए। जहां उन्होंने शटर को तोड़ने का प्रयास किया पर काफी प्रयास के बाद शटर नहीं टूटा। तब जेसीबी की मदद से शटर को तुड़वाया गया।
विज्ञापन

शटर टूटते ही हवा के संपर्क में आते ही आग भड़क गई। गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच दुकान के अंदर रखा लगभग 30 लाख रुपये का इलेक्ट्रिक का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार आदित्य पांडेय ने बताया कि दुकान में आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट समझ में आ रहा है। दुकान में सबसे ज्यादा सोलर की प्लेटें रखीं थीं। वह और अन्य सामान पूरी तरह जल गया है। वहीं, आग लगने की जानकारी पर सुबह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी बबलू ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित व्यापारी के नुकसान का निरीक्षण कराकर आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed