फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shivani Kumari evicted from Bigg Boss after 35 days, tears welling up in her eyes

Auraiya News: बिग बॉस में 35 दिनों के बाद बाहर हुईं शिवानी कुमारी, आंख से छलके आंसू

Mon, 29 Jul 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shivani Kumari evicted from Bigg Boss after 35 days, tears welling up in her eyes
औरैया। बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रहीं जनपद के अरियारी गांव निवासी शिवानी कुमारी को शनिवार रात बिग बॉस से बाहर निकल गईं। फैंस शिवानी को साजिश के तहत बिग बॉस से बाहर निकालने की बात सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देते हुए जाहिर कर रहे हैं। शिवानी को लेकर सोशल मीडिया पर वार भी छिड़ी हुई है।
विज्ञापन

जिले के गांव अरियारी से अपनी देसी भाषा व अंदाज के कारण निकल कर मुंबई बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचीं शिवानी कुमारी को शनिवार की रात बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे उनके फैंस बिग बॉस के लिए काफी नाराज नजर आ रहे हैं और शिवानी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ी है।
विज्ञापन

शिवानी के एक फैन ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि बिग बॉस ने साजिश के तहत इस बार नॉमिनेट हुए सदस्यों की वोटिंग बिग बॉस के घर में ही रहने वालों से करा दी। इसके चलते शिवानी को बाहर निकाला गया है। नहीं तो टॉप थ्री में शिवानी का पहुंचाना तय था। एविक्टेड होने के बाद जब अनिल कपूर ने उनसे घर से निकलने के लिए बोला तो शिवानी लवकेश कटारिया और विशाल पांडेय से मिलकर खूब रोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गेम में सिर्फ यही दोनों ऐसे थे जो शिवानी कुमारी का समर्थन कर रहे थे। शिवानी ने एविक्टेड होने के बाद एक्स पर पहली पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी ने मुझे बिग बॉस में सपोर्ट और प्यार दिया, आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया, आप सभी के सपोर्ट की वजह से मैंने बिग बॉस में 35 दिनों का सफर तय किया। आप सभी ने मेरे लिए वोट किया, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। शिवानी के बिग बॉस से एविक्टेड होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed