फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   shivani becomes civic judge senior

नई सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी त्यागी

Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
shivani becomes civic judge  senior
औरैया। उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर कार्यकाल पूरा करने वाले जनपद न्यायालय के आठ न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। इसमें छह अपर जिला जज, एक सिविल जज सीनियर डिवीजन व एक जज जूनियर डिवीजन शामिल हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन सौम्या गिरी को कौशांबी जिला भेजा गया है। उनके स्थान पर मुजफ्फरपुर से शिवानी त्यागी औरैया भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

जिला जज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हाईकोर्ट के जनरल रजिस्ट्रार ने स्थानांतरण आदेश की सूची निर्गत की है। जिला न्यायालय औरैया के अपर जिला जज राजबहादुर मौर्या को हमीरपुर, अर्चना तिवारी को रायबरेली, महेश चंद्र वर्मा को लखनऊ, कल्पना को इटावा, प्रथमकांत को कानपुर नगर, रामनेत को मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है। इनके बदले तीन अपर जिला जज स्वप्ना सिंह लखनऊ से, सुनील कुमार सिंह व विकास गोयल सहारनपुर से जिले के लिए भेजे गए हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन निर्भया गुुप्ता को गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

कचहरी आज खुलेगी
जिला न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने 31 मार्च के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है। बुधवार को जनपद न्यायालय के सभी कार्यालयों में पूर्ववत कार्य होगा। ये जानकारी अधिवक्ता शिवम शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed