{"_id":"67a9e2068b63fc1a99010249","slug":"shiv-pratap-won-two-gold-medals-in-shot-put-and-discus-throw-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-998187-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में शिव प्रताप ने जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में शिव प्रताप ने जीते दो स्वर्ण पदक
Mon, 10 Feb 2025 04:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
पदक के साथ शिव प्रताप सिंह व आयोजक।
- फोटो : पदक के साथ शिव प्रताप सिंह व आयोजक।
दिबियापुर (औरैया)। 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 राजस्थान के अलवर स्थित राजर्षी खेल मैदान में चल रही है। छह व आठ फरवरी को औरैया के सराय पुख्ता निवासी शिवप्रताप सिंह ने इसमें रक्षा लेखा विभाग की ओर से प्रतिभाग किया था।
उन्होंने शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते। बता दें कि वर्तमान में शिव प्रताप सिंह वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ के अधीनस्थ कार्यालय कानपुर में तैनात हैं।
वह वीजीएम कॉलेज के खेल मैदान में नियमित खेल अभ्यास करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स गेम्स इंडोनेशिया वर्ष 2026 में प्रस्तावित हैं। इसमें प्रतिभाग के लिए भी उनका चयन हो गया है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एथलीट शिव ने बताया कि लगातार 27 वर्षों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व कर पदक जीत रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर गजेन्द्र सिंह जादौन, बबलू जादौन, जयचंद्र शाक्य, वैभव, हर्ष, शशांक, मयंक आदि ने बधाई दी है।