फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shikohabad-Kanpur shuttle, passenger hassle

शिकोहाबाद-कानपुर शटल रद, यात्री परेशान

Sat, 13 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 13 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shikohabad-Kanpur shuttle, passenger hassle
स्टेशन पर पेड़ की छांव में बैठ कर इंतजार करते यात्री। - फोटो : amar ujala
शिकोहाबाद से कानपुर जाने वाली शुक्रवार को शटल पैसेंजर ट्रेन रद कर दी गईं।  कानपुर व अन्य स्टेशन को जाने के लिए यात्री घंटों स्टेशन पर इंतजार करते रहे। इसके बाद ट्रेन रद की सूचना मिलने पर यात्री अन्य संसाधनों से गंतव्य की ओर रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का कार्य तीन दिन और चलेगा। लखनऊ स्टेशन पर ट्रैक बदलने का काम चल रहा है। इसके चलते गुरुवार की शाम लखनऊ से शिकोहाबाद तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लखनऊ से निरस्त कर दी गईं। रात में भी यात्री खासे परेशान हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब आठ  बजे शिकोहाबाद से कानपुर जाने वाली शटल के लिए यात्री स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे। जब ट्रेन नहीं आई तो लोगों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर से की। स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को ट्रेन रद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर विनोद कुमार बताया कि लखनऊ स्टेशन पर ट्रेक प्वाइंट बदले जाने का कार्य चल रहा है। कार्य तीन दिन तक और चलेगा। इससे लखनऊ से आने जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होगी। गुरुवार शाम को कानपुर से शिकोहाबाद आने वाली शटल को देरी की वजह से रद कर दिया गया। एक घंटे की देरी से आई टूंडला कानपुर जाने वाली ट्रेन से यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके अलावा कई यात्री अन्य संसाधनों से भी गंतव्य के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed