फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shaurya Tiranga Yatra took place in Phaphund

Auraiya News: फफूंद में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

Sat, 17 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Tiranga Yatra took place in Phaphund
शौर्य यात्रा में शामिल भाजपाई। - फोटो : शौर्य यात्रा में शामिल भाजपाई।
फफूंद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से गांव की गलियां गूंज उठीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत तुर्कीपुर फफूंद के पूर्व प्रधान व भाजपा के सेक्टर संयोजक रमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 100 से अधिक ग्रामीणों ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा गांव अटा से शुरू होकर बरौआ, देवरपुर, शेरपुर सरैया आदि गांव में होती हुई वापस अटा गांव पहुंची। मौके पर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संतोष दुबे, अरविंद सिंह, शैलेश दुबे, सुशील त्रिपाठी, जीतू दुबे, गोविंद मिश्रा, पंकज तिवारी, प्रताप दुबे और आनंद मिश्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

औरैया। भाजपा के संगठनात्मक अभियानों के तहत तुर्कीपुर पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक की गई। इसमें डॉ. कठेरिया ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन पर सेना के वंदन व अभिनंदन के लिए 17 मई को जिले में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें अपनी सहभागिता करें। कहा कि यात्रा के माध्यम से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने वाली भारतीय सेना के प्रति आभार व सम्मान प्रकट किया जाएगा। यात्रा काली माता मंदिर, कृष्ण धाम जेसीज चौराहा से शुरू होकर शहीद पार्क दिबियापुर रोड औरैया में समाप्त होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed