फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shahbadiya Pradhan killed in election enmity

Auraiya News: चुनावी रंजिश में शहबदिया प्रधान की हत्या

Wed, 26 Jul 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shahbadiya Pradhan killed in election enmity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शहबदिया में बुधवार रात नौ बजे के करीब ग्राम प्रधान की चुनावी रंजिश के चलते गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने खुलासे के लिए चार टीमें लगाई है।
शहबदिया प्रधान रमाकांत दोहरे उर्फ रिंकू(37) पुत्र लालाराम रात आठ बजे के करीब घर से एक साथी के साथ बाइक से निकला था। कुछ देर बाद वह घर से पांच सौ मीटर दूरी पर तालाब के पास बाइक खड़ाकर फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच पीछे से आए अज्ञात हमलावरों द्वारा उसके सिर पर वार कर दिया गया। एक हमलावर को खेतों की आेर भागते हुए गांव के उदयवीर ने देखा। जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो प्रधान का शव खून से लथपथ पड़ा था। इस पर उसने परिजनों को जानकारी दी। रात नौ बजे के करीब प्रधान की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी चारु निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर आसपास छानबीन की। मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि चुनाव के बाद से ही गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी। परिजनों व भाई ने रंजिश के चलते ही हत्या किए जाने की बात कही है। पति की मौत के बाद पत्नी सीनू व अन्य परिजनों का बुरा हाल रहा। एसपी चारु निगम ने बताया कि प्रधान का सिर बुरी तरह क्षतिविक्षत है। प्रधान को गोली मारी गई या फिर किसी धारदार हथियार से वार किया गया। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। परिवार को लोग जो तहरीर देंगे। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----

हत्या के बाद गांव में फैली दहशत
शहबदिया में ग्राम प्रधान के सरेआम हत्या किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई। काफी देर तक गांव के लोग घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके। इस बीच पुलिस ने कई लोगों से घटना के के कारणों के बारे में पूछा। मगर दहशतजता लोग ठीक से बोलने के लिए तैयार नहीं दिखे। उनमें घटना को लेकर खौफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
- सरेआम प्रधान की हत्या किए जाने के मामले में एसपी चारु निगम ने कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस, एसआेजी के साथ चार टीमें लगाई गई हैं। इधर पुलिस की टीमें संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए रात भर कई ठिकानों पर दबिश देती रहीं।

----
रात भर गांव में रहा पुलिस का कड़ा पहरा
प्रधान की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद गांव में तनाव का माहौल दिखा। गोली बारी के बाद भले ही कुछ लोगों में खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं दिखाई दे रही थी। मगर घटना को लेकर परिवार के साथ कुछ सगे संबंधियों में रोष था। तनाव का माहौल देखते हुए रात में सदर कोतवाली पुलिस के साथ ही दिबियापुर थाने की पुलिस के साथ भारी फोर्स तैनात किया गया। रात भर पुलिस गांव के लोगों पर नजर गड़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed