{"_id":"6a88a0e0fc2c319c1808bd67","slug":"seven-school-vehicles-challaned-one-overloaded-vehicle-seized-auraiya-news-c-211-1-aur1024-150177-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात स्कूली वाहनों का चालान, एक ओवरलोड वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात स्कूली वाहनों का चालान, एक ओवरलोड वाहन सीज
Sat, 22 Aug 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की बस का चालान करते एआरटीओ। स्रोत:कर्मी
औरैया। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत परिवहन विभाग ने नियम तोड़ रहे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन एनसी शर्मा ने अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने वाले सात स्कूली वाहनों के चालान किए।
एआरटीओ ने ओवरलोड वाहन को पकड़कर कोतवाली सदर की देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया। एक अन्य ओवरलोड वाहन का मौके पर ऑनलाइन जुर्माना जमा कराने के बाद उसे छोड़ा गया। निजी यात्री वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले चार वाहनों का भी चालान किया गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।