फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven hours supply of ninth feeder stalled due to rain

Auraiya News: बारिश से नौगवां फीडर की ठप रही सात घंटे आपूर्ति

Sat, 27 May 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Seven hours supply of ninth feeder stalled due to rain
कंचौसी। तेज बारिश और हवाएं चलने के कारण गुरुवार रात 11 बजे के करीब नौगवां फीडर से आपूर्ति बंद हो गई। इससे जुड़े करीब 12 गांव रात भर अंधेरे में रहे। सुबह छह बजे के करीब फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। वहीं, कंचौसी कस्बे में भी फाल्ट होने के कारण चार घंटे कटौती रही।
विज्ञापन

गुरुवार रात आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी रही। रात में कई बार ट्रिपिंग होने के बाद 11 बजे नौगवां फीडर में फाल्ट हो गया। इससे अमरपुर, पुरवा महिपाल, विजई पुरवा, बट्टाहा, सुंदरपुर, रंजीतपुर सहित 12 गांवों की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही। रात में मौसम खराब होने के कारण बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक नहीं कर सके। इसके बाद तड़के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया, तब कहीं सुबह छह बजे के करीब आपूर्ति बहाल की जा सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed