फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Server problem at quota shops, delay in ration distribution

Auraiya News: कोटे की दुकानों पर सर्वर का संकट, राशन वितरण में हो रही देरी

Sun, 19 May 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Server problem at quota shops, delay in ration distribution
औरैया। सर्वर डाउन होने की वजह से ई-वेइंग मशीन से राशन वितरण व्यवस्था को बेपटरी हो गई है। कार्डधारकों को सामग्री पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोटे की दुकानों पर जुटने वाली भीड़ से लेकर कोटेदार भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 611 उचित दर राशन दुकानों पर प्रति माह राशन वितरण किया जाता है। पिछले दो दिनों से मई माह का वितरण किया जा रहा है। यहां सर्वर की समस्या होने के चलते ई-वेइंग मशीन की फीडिंग प्रभावित हो रही है। सर्वर आने पर भी काफी देर तक कार्डधारकों को भीड़ में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खास तौर पर चार-चार सामग्री के वितरण के लिए फीडिंग के कार्य में 30 मिनट तक का समय एक ही कार्डधारक का लग जा रहा है। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में कार्डधारकों को निराश होकर अगले दिन अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मामले को लेकर कोटेदारों की ओर से डीएसओ कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों की ओर से कोटेदारों को शासन स्तर से सर्वर की समस्या दूर कराए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इस सब के बीच कार्डधारकों को सर्वर की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बोले जिम्मेदार-----
राशन वितरण में सर्वर की समस्या आ रही है। शासन स्तर से इसे लेकर सुधार कराया जा रहा है। कार्डधारकों को बेवजह इंतजार न करना पड़े इसे लेकर कोटेदार को लगातार धारकों से संपर्क कर निर्धारित समय पर बुलाकर वितरण करने के लिए कहा गया है।
-देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed