फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Serber problum , money block

सरवर ने रुलाया, पैसे को तरसाया

Sun, 01 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 01 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Serber problum , money block

आए दिन सर्बर की कमी के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कभी कनेक्टीविटी प्रॉब्लम तो कभी एटीएम में पैसा न होने के चलते कस्बे के लोग पैसा निकालने के लिए भटकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही वाकया शनिवार को देखने के मिला बाबरपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर सुबह से ही सर्बर न आने के कारण कोई भी काम नहीं हो सका। ग्राहक सुबह से बैंक के बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन


शनिवार को हाफ डे की बैंक होने के कारण लोग सुबह ही बैंक पहुंच गए, लेकिन दिन के 12 बजे तक सर्बर न आने के लोगों को मायूसी हाथ लगी। बाद इसके बैंक का शटर डाल दिया गया। इससे सुबह से रुपये  निकालने के लिए बैंक में जमा ग्राहकों को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं कनेक्टीविटी न होने से स्टेट बैंक के बाहर लगा एटीएम शोपीस बनकर ग्राहकों को मुंह चिढ़ाता दिखा। बाद लोग एचडीएफसी के ब्लाक रोड स्थित एटीएम पहुंचे तो वहां भी एटीएम बंद मिला।


सेंटल बैंक का एटीएम तो चालू मिला, लेकिन उसमें पैसा न होने का बोर्ड देखकर लोग परेशान हो गए। नगर के लोगों ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियाें से गुहार लगाई है कि आए दिन होने वाली इस परेशानी को देखते हुए कोई स्थाई व्यवस्था करने की दिशा में ठोस कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed