फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Self defense tips given to NCC cadets

Auraiya News: एनसीसी केडेट्स को आत्म रक्षा के दिए टिप्स

Sat, 21 Oct 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Self defense tips given to NCC cadets
फफूंद। कस्बे के केशमपुर में श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में एनसीसी अधिकारी सीनियर डिविजन पी कृष्णा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


मिशन शक्ति कार्यक्रम में शनिवार को थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा की रास्ते में या घर के आसपास कोई आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं टोल फ्री नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090 और डायल 112 पर काल करके पुलिस को सूचना दें। पुलिस तत्काल पहुंचकर कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही चिकित्सकीय सहायता के लिए 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भी जानकारी दी। सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम कानून के प्रति भी जागरूक किया। वरिष्ठ समाजसेवी श्याम नारायण गुप्ता ने भी महिला सशक्तिकरण की छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर उप निरीक्षक देवी सहाय वर्मा, महिला कांस्टेबिल पिंकी, कुलदीप अग्निहोत्री, प्रिया, अनीता, रश्मि, विकास आदि स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed