फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seizure action taken against two people including an absconding history-sheeter, notice pasted

Auraiya News: फरार हिस्ट्रीशीटर समेत दो पर कुर्की की कार्रवाई, नोटिस चस्पा

Sun, 23 Nov 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Seizure action taken against two people including an absconding history-sheeter, notice pasted
बिधूना। हत्या के मामले में फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो के खिलाफ अछल्दा थाना पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस ने मुनादी कर ग्रामीणों को आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी दी। बताया कि दो माह पहले घर से युवक की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। फरार हिस्ट्रीशीटर पर 30 से अधिक गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। एसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना के गांव आशा निवासी शिवा भदौरिया की 24 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मां प्रतिमा देवी ने नौ नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में गांव नगला रामधन निवासी प्रदीप कुमार उर्फ बबलू उर्फ झबरा यादव व गांव गोतला निवासी जयकेश का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। हिस्ट्रीशीटर झबरा पर एसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। दो दिन पहले कोर्ट ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए थे। रविवार को कोर्ट के आदेश पर अछल्दा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों के गांव पहुंचे। गांव में मुनादी कराई गई। साथ ही उनके आरोपी के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed