{"_id":"627ea76c07f01f03b3240d7e","slug":"seeing-the-son-the-eyes-of-the-old-lady-filled-auraiya-news-knp6966259127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को देख वृद्धा की भर आईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को देख वृद्धा की भर आईं आंखें
विज्ञापन
ओल्ड एज होम में बेटे राजीव को देखकर प्रसन्न मां सावित्री। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। आनेपुर स्थित ओल्ड एज होम में रह रहीं वृद्धा गुरुवार को अपने बेटे को देखकर प्रसन्न हो गईं। वह 21 अप्रैल से लापता थीं, मदर्स डे पर अमर उजाला में खबर छपने पर बेटे को जानकारी हुई।
कन्नौज के छिबरामऊ निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि 20 अप्रैल को मां सवित्री देवी घर से बिधूना निवासी बहन सुषमा देवी के घर गई थी। 21 अप्रैल को वह बहन के घर से बिना बताए निकल गई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, पर वह नहीं मिली।
उनकी गुमशुदगी छिबरामऊ थाने में दर्ज कराई व बिधूना कोतवाली में भी मां के लापता होने की जानकारी दी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। तभी वह भटकते हुए अछल्दा थाने पहुंच गई। यहां पर अछल्दा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने वृद्धा से बात की।
विज्ञापन
वह सही पता नहीं बता पाईं। इसके बाद उन्हें ओल्ड एज होम आनेपुर औरैया में भेज दिया। मदर्स-डे पर जब अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो वृद्धाश्रम पहुंचा। संस्था के कॉओर्डिनेटर नरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी हालत में कुछ सुधार आया है। वह पूजा पाठ में भी सम्मिलित होने लगी थी। राजीव मां को लेकर घर चला गया।

नौ मई के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA