फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing the police, locking the youths in boxes

पुलिस ने घर में देह व्यापार करते दो महिलाओं और तीन युवकों को पकड़ा

Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police, locking the youths in boxes
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर स्थित एक घर में पुलिस ने देर शाम देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं व तीन युवकों को पकड़ा। छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गायत्री नगर के घर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद महिलाओं में भगदड़ मच गई। महिलाओं ने पुलिस के पूछताछ के दौरान एक सिपाही से धक्का-मुक्की कर दी। स्थिति बिगड़ती देखकर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ को सूचना दी गई। सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

इधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, निझाई चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र, देवकली चौकी इंचार्ज प्रशांत अवस्थी भी जा पहुंचे। कमरे में रखे ताले लगे दो बक्सों में मामूली हलचल देखकर पुलिस ने उनके ताले खुलवाए। बक्सों में तीन युवकों को बंद देखकर पुलिस हैरान रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों महिलाओं व तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इस बीच पुलिस पड़ोस से सटे हुए घर की तलाशी ली। हालांकि यहां से पुलिस को कुछ नहीं मिला। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं व तीन युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed