फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seeing tension in Nandpur, IG said, police should be alert

Auraiya News: नंदपुर में तनाव देख बोले आईजी, पुलिस सतर्क रहे

Fri, 16 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 16 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seeing tension in Nandpur, IG said, police should be alert
फोटो16एयूआरपी 27- घटना स्थल का निरीक्षण करते आईजी प्रशांत कुमार, साथ में एसपी चारू निगम। संवाद
विज्ञापन

फोटो-16एयूआरपी-28- मृतका रागिनी की फाइल फोटो। संवाद
फोटो- 16एयूआरपी-29- मृतक सुखवेंद्र की फाइल फोटो। संवाद
दोहरा हत्याकांड
आईजी ने घटना स्थल का दौरा कर मृतक के परिजनों से की पूछताछ
कहा, दोषियों को बख्शा न जाए और निर्दोष पर कार्रवाई न की जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में बुधवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को आईजी कानपुर जोन प्रशांत कुमार ने गांव पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस सतर्क रहे। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर एसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। कहा कि दोषियों को बख्शा न जाए और किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई न की जाए। इधर, आरोपी शोभाराम को जेल भेजे जाने के बाद से अन्य नामजद आरोपी फरार हैं।
एसपी चारु निगम व एएसपी दिगंबर कुशवाहा के साथ आईजी मृतक सुखवेंद्र के घर पहुंचे। पिता लायक सिंह व मीना देवी से जानकारी की। आईजी ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि यदि किशोर को पहले ही टोक देते तो शायद यह घटना ही न घटित होती।आईजी ने एसपी को निर्देश दिए कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से छानबीन की जाए। हत्या के मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया है उनकी संलिप्तता के बारे में हर तरह के साक्ष्य जुटाए जाएं। किसी भी तरह निर्दोष पर कार्रवाई न हो।
विज्ञापन

इसके बाद रागिनी के घर पर पहुंचे। वहां पर किसी न होने पर बाहर तैनात पुलिस कर्मियों से गांव के माहौल के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने आईजी को बताया कि घटना के बाद से गांव में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मृतक सुखवेंद्र के परिजनों ने आईजी से दर्ज मुकदमे के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी चारु निगम ने बताया कि पूरे घटना की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शोभाराम को भेजा जेल, बच्चों को ले गईं दादी
पत्नी और प्रेमी की हत्या के मामले में जुर्म कबूल करने वाले शोभाराम को पुलिस ने घटना स्थल से ही गिरफ्तार किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद शोभाराम ने ही पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी। दोहरे हत्याकांड के आरोपी शोभाराम को सहायल थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है। शोभाराम के जेल जाने और रागिनी की हत्या हो जाने के बाद बच्चों का बुरा हाल रहा। गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद रागिनी के शव का झाबर का पुर्वा में मायके वालों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया। मृतका की सास सिद्धश्री बड़ी बेटी चांदनी, देव व छह माह के एंजल को अपने साथ ले गई। शोभाराम के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, मृतक सुखवेंद्र की मां मीना देवी की ओर से नामजद किए गए अन्य आरोपी गांव से गायब है। उनके घरों पर भी सन्नाटा रहा। वहीं, नामजदगी के बाद गांव के कई अन्य परिवार भी दहशत में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed