{"_id":"69ebbf94fcf2162ceb0e25bb","slug":"security-guards-daughter-scores-836-in-class-12-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143667-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने 12वीं में पाए 83.6 प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने 12वीं में पाए 83.6 प्रतिशत अंक
Sat, 25 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो-48- परिजन के साथ खड़ी इशिका कुमारी। संवाद
कुदरकोट। बृहस्पतिवार को जारी हुए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट ने मेधावियों के घर रौनक ला दी है।
दिल्ली में एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे पिता की बेटी ने 83.6 प्रतिशत अंक पाते हुए परिवार की खुशी में चार चांद लगा दिया। गांव कुदरकोट में रह रहे परिवार से लेकर दिल्ली में नौकरी कर रहे पिता झूम उठे।
कुदरकोट निवासी इशिका कुमारी श्रीराजपाल सिंह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इशिका ने बताया कि उसके पिता राजेश कुमार दिल्ली के एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। घर पर दादी, मां व बड़े भाई आदित्य रहते हैं।
बड़े भाई आदित्य ने पिछले साल इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक पाए थे। आदित्य फिलहाल एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। इससे प्रेरणा लेकर उसने भी सालभर तैयारी की। इशिका ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए सेल्फ स्टडी पर सालभर फोकस रखा।