{"_id":"6275653cbdd27456626c2e4b","slug":"secretariat-not-open-lock-on-toilet-too-auraiya-news-knp695295035","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुला सचिवालय, शौचालय पर भी ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुला सचिवालय, शौचालय पर भी ताला
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के बाद दो माह से बंद सचिवालय। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सुविधाएं देने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के सचिवालय व शौचालय भी शामिल है। प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम प्रधान व सचिव की उदासीनता के चलते बिधूना के ग्राम पंचायत सराय प्रथम में बने शौचालय व सचिवालय रंगाई-पुताई होने के बाद भी बंद पड़े है।
बिधूना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय प्रथम में पांच लाख 75 हजार रुपये की लागत से ग्रामीणों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। निर्माण फिर रंगाई-पुताई के बाद भी छह माह से शौचालय बंद पड़ा है। इसकी वजह से गांव में स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इस उद्देश्य से सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायत में सचिवालय बनाए गए थे। सराय प्रथम में पहले से बने एक भवन में मरम्मत कार्य के बाद रंगाई-पुताई कर सचिवालय को चमका दिया गया। यहां पर पंचायत सहायक की नियुक्त भी है, फिर भी सचिवालय करीब दो माह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
पंचायत के लोग योजनाओं व अन्य सरकारी जानकारी प्राप्त करने के लिए ब्लॉक के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र बाबू यादव ने बताया कि बंद पड़े शौचालय व सचिवालयों को जल्द चालू कराया जाएगा। जिस शौचालय में कमी होगी, उसे ठीक कराकर ग्रामीणों के लिए खोला जाएगा।
शौचालय बने करीब छह माह से अधिक का समय बीत चुका है, फिर भी उसमें ताला लगा है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। वह खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।- बलराम सिंह, ग्रामीण
गांव में शौचालय व सचिवालय तो बने हैं पर उसका लाभ नहीं मिल रहा है। शौचालय व सचिवालय खुलने पर ग्रामीणों को लाभ होगा। रंगाई-पुताई होने के बाद भी दोनों जगहों पर ताला लगा है।- अनुज, ग्रामीण

बलराम सिंह। संवाद- फोटो : AURAIYA

अनुज। संवाद- फोटो : AURAIYA

करीब छह माह से बंद शौचालय। संवाद- फोटो : AURAIYA