फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Secondary schools will also get training in vocational courses along with education.

Auraiya News: माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक कोर्सों का भी मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 07 May 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools will also get training in vocational courses along with education.
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ हुनरमंद भी बनाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत जिले के 30 और माध्यमिक स्कूलों में नियमित शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खोलना है। इससे पूर्व 11 विद्यालयों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन




अब तक जिले के केवल 11 माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था। अब 30 विद्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा जिसमें 15 राजकीय और 15 एडेड विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में विभिन्न ट्रेडों का चयन किया गया है जिसमें विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन




इन ट्रेडों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
रिटेलर स्टोर ऑपरेशन असिस्टेंट, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑपरेशन असिस्टेंट आदि शामिल हैं।



इन विद्यालयों में शुरू होगा प्रशिक्षण
राजकीय हाईस्कूल सारीपुर झझेटा, जामू, बरवन,मनिकापुर, अर्जुनपुर, सुमई, भिखारीपुर, भीठा महासिंह, अंधरा,बिलहरी, बहेरिया, उधरनपुर, राउरा, रहीमपुर और श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आईआर इंटर कॉलेज, पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज, आरआर इंटर कॉलेज, एसएसएस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, सेठ बाबू राम भारती इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, एसडीडीए इंटर कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, संतोष कुमार इंटर कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज भगवंत नगर, रफी अहमद इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनमें चल रहा प्रशिक्षण
जीआईसी, जीजीआईसी, जीजीआईसी बिलग्राम, संडीला, टोडरपुर, पिहानी, पाली, जीआईसी टड़ियावां, पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज खसरौल, जरौआ व जामू शामिल हैं।




नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री दिलाना नहीं बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाना है। 30 नए स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को तकनीकी ज्ञान मिलेगा। -डॉ. अभय जैन, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed