फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Search for the killer in the footage, also picked up seven suspects

सीसीटीवी और काल डिटेल पर टिकी हत्याओं की गुत्थी

Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Search for the killer in the footage, also picked up seven suspects
बिधूना। कस्बे के एसजीएस इंटर कालेज के प्रबंधक गंधर्व सिंह व उनकी पत्नी कमला देवी की हत्या में पुलिस सुराग तलाशने में जुटी है। वहीं बीआरसी के खंडहर में मिले सिक्योरिटी गार्ड के शव ने पुलिस को और उलझा रखा है। पुलिस इंटर कालेज के आसपास गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल काल डिटेल खंगाल रही है। सूत्रानुसार फुटेज दो संदिग्ध भी दिखाई दिए हैं। इस पर पुलिस ने कस्बे से सात लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि एसजीएस विद्यालय के प्रबंधक गंधर्व सिंह व उनकी पत्नी कमला देवी की बीती19 जनवरी को लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। दोनों कालेज में ही रहते थे। इधर इस घटना के कुछ घंटे बाद ही कालेज से कुछ दूरी पर स्थित बीआरसी के खंडहर में लापता सिक्योरिटी गार्ड विमल कुमार का शव भी पुलिस को मिला था। तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक जैसे तरीके से हत्या किए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस तीनों की घटना को एक ही कड़ी से जोड़ कर देख रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बिरवा मंदिर के पास रैन बसेरा, सीओ बंगले के पास व बीआरसी गली के लिए जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा कुछ मकानों में लगे कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। इसमें एक कैमरे में कुछ संदिग्ध स्कूल वाले मार्ग पर चहल कदमी करते दिखे हैं। इसी आशंका को लेकर पुलिस ने कालेज के लिपिक के साथ ही कई और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के जवाहर नगर निवासी आसिद कुमारी पत्नी चंदभान ने सिक्योरिटी गार्ड बेटे विमल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रानुसार विमल 17 को लापता हुआ था और 19 जनवरी को उसका शव मिला था। ऐसे में सवाल उठता है कि 18 जनवरी को वह कहां था। इसके लिए सर्विलांस टीम उसके फोन की सीडीआर पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed