फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM of the Seas ultrasound machine

एसडीएम ने सीज की अल्ट्रा साउंड मशीन

Fri, 05 Jun 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 05 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
SDM of the Seas ultrasound machine

एक माह पूर्व अल्ट्रा साउंड मशीन के लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन पर शासनादेश के चलते अनुमति न मिलने पर एसडीएम ने छापामारी कर बिना लाइसेंस के संचालित हो रही अल्ट्रासाउंड मशीन की दुकान को सीज कर दिया है।

विज्ञापन



 
पुराना नुमाइश मैदान के पास संचालित गोविंद अल्ट्रा साउंड पैथोलॉजी पर गुरुवार को एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस का नवीनीकरण न पाए जाने पर उन्होंने दुकान को सीज कर दिया।
विज्ञापन



एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ कोर्ट में मामला पंजीकृत है। शासनादेश के तहत इसके खिलाफ मामला पंजीकृत होगा, उसका लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में छापामारी के दौरान बिना लाइसेंस नवीनीकरण के अल्ट्रा साउंड मशीन संचालित पाए जाने पर सीज की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्विवाद पैथोलॉजी व एक्सरे मशीन हुई सीज- औरैया। एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज करने की कार्रवाई के दौरान मशीन रूम ऊपर से खुला पाए जाने पर पूरी दुकान ही सीज कर दी गई, जिससे दुकान में संचालित निर्विवाद एक्सरे मशीन व पैथोलॉजी पर भी ताला लटक गया है।


पैथालोजी संचालक गोविंद पाल ने बताया कि अगर अल्ट्रा साउंड मशीन की शिकायत थी तो केवल उसे ही सीज किया जाना चाहिए थे, जबकि अन्य एक्सरे मशीन व पैथोलॉजी तो निर्विवाद थी, फिर उसे सीज कर उसके साथ अन्याय किया गया है। संचालक ने प्रशासन से निर्विवाद एक्सरे मशीन व पैथोलॉजी को इस कार्रवाई से मुक्त करने की मांग की



 
अल्ट्रासाउंड मशीन जिस कमरे में रखी थी, वहां पर चारों तरफ से अंदर जाने का विकल्प था। इस कारण से पूरी दुकान को सीज किया गया है। फिर भी संचालक यदि प्रार्थना पत्र देता है तो एक्सरे मशीन व पैथोलॉजी को कार्रवाई से मुक्त करने पर विचार किया जा सकता है।  जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed