फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Schools will have to submit the list containing photographs of the candidates.

Auraiya News: स्कूलों को जमा करनी होगी परीक्षार्थियों की फोटो युक्त नामावली

Thu, 19 Sep 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Schools will have to submit the list containing photographs of the candidates.
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के आवेदन लिए जा चुके है।
विज्ञापन




हाईस्कूल व इंटर में बाह्य बोर्ड के अधिकतम 10-10 छात्रों का प्रवेश लेने का प्रावधान है। इन छात्रों की अहर्ताएं फोटोयुक्त प्रमाणित हार्डकॉपी के साथ संलग्न कर डीआईओएस कार्यालय स्तर से अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड ने माध्यमिक स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि पंजीकृत डाक से भेजी गई नामावली स्वीकार नहीं की जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में अध्ययनरत संस्थागत, व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के संबंधित विद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके है। जिनकी फोटोग्राफ प्रमाणित हॉर्ड कापी संबंधित विद्यालयों को 30 सितंबर तक सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कुछ जनपदों में नियमों का उल्लंघन कर अनियमितताएं देखने को मिलीं है। जिसके चलते यह फरमान बोर्ड स्तर से जारी किया है। बताया कि कक्षा सात व 11, कक्षा 10 व 12 के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उनकी फोटोयुक्त हार्डकॉपी व बाह्य बोर्ड के लिए किए गए प्रवेश संबंधी शैक्षिक अहर्ता व परीक्षा शुल्क मूल कोष पत्र कार्यालय में जमा नहीं कराए जाते हैं। बाद में इसे इन विद्यालयों की ओर से पंजीकृत डाक के जरिए भेजा जाता है। जो निर्देशों का उल्लंघन है, जिन विद्यालयों की ओर से परिषदीय परीक्षा 2025 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के फोटोयुक्त नामावली परिषद कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed