फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Schools and colleges will be buzzing from today

आज से खुलेंगे नौ से 12 तक व डिग्री कॉलेज

Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges will be buzzing from today
औरैया। कोविड-19 का प्रभाव कम होने के साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी गतिविधियां शुरू होंगी। शासन ने कक्षा नौ से 12 तक डिग्री कॉलेजों को सात फरवरी से खोलने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईओएस ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कोविड गाइड लाइन के तहत संस्थान खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार घट रही है। छात्रों की पढ़ाई-लिखाई बाधित न हो इसके लिए कक्षा नौ से 12 व डिग्री कॉलेज सात फरवरी से विधिवत खुलेंगे। सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यदि कोई छात्र-छात्रा टीकाकरण से छूटा
विज्ञापन

है तो उसे कक्षा अध्यापक के माध्यम से पास के सीएचसी व पीएचसी में ले जाकर टीका जरूर लगवाएं। छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेज कार्य योजना के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षाएं भी इसी माह करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण करीब 40 दिनों से शिक्षण संस्थान बंद चल रहे थे। जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर खासी चिंता थी। साथ ही अभिभावक भी कोर्स पिछड़ने से पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंतित थी। स्कूल-कॉलेज खुलने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। डीआईओएस ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिन स्कूल-कॉलेजों में सुरक्षा बलों के रुकने का इंतजाम किया गया है, फिलहाल इन स्कूलों के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों और कॉलेजों के प्राचार्यो को दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed